धूप से बचने के लिए क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 16:28

गर्मियों में खाएं ये फूड्स रहेंगे सेहतमंद- Eat Daily These Super Healthy Summer Foods For Good Health:


1. अनार-
अनार एंथोसायनिन, टैनिन, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो आपकी स्किन और शरीर को धूप से बचाने में मदद कर सकता है. गर्मियों में अनार को डाइट में शामिल कर कमजोरी को दूर कर सकते हैं.


2. हेल्दी ड्रिंक्स-
गर्मियों के दिनों में ज्यादा से ज्यादा लिक्विड चीजों का सेवन करना चाहिए. जूस, फल, जल-जीरा, लस्सी, दही, मिल्क शेक आदि का सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट रख सकते हैं. इतना ही नहीं ये गर्मी को मात देने और शरीर को हेल्दी रखने में भी मदद कर सकते हैं.

3. लाल शिमला मिर्च-
सब्जियों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. लाल शिमाल मिर्च में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं.

4. केला-
केला एक ऐसा फल है जिसे लगभग हर कोई खाना पसंद करता है. केले में विटामिन्स, फाइबर और पोटैशियम पाया जाता है, जो शरीर की कमजोरी को दूर करने और गर्मी में ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकता है.

4. डार्क चॉकलेट-
अगर आपका गर्मी के दिनों में बाहर जाने का काम है और घर आते ही धूप के कारण चक्कर, कमजोरी, सिर दर्द, आंखों में जलन जैसी समस्या परेशान कर रही है, तो आप डॉर्क चॉकलेट खाएं. डॉर्क चॉकलेट इन सब समस्याओं से दूर रखने में मदद कर सकती है.

5. अंगूर-
अंगूर में बहुत से एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो धूप की हानिकारक किरणों से आपकी स्किन और शरीर को बचाने में मदद कर सकते हैं. अंगूर के सेवन से शरीर को हाइड्रेट रख सकते हैं.

6. खीरा-
खीरे को पानी का अच्छा सोर्स माना जाता है. इतना ही नहीं खीरे में कई तरह के अन्य विटामिन्स, मिनरल भी पाए जाते हैं, जो शरीर को धूप से बचाने और हाइड्रेट रखने में मदद कर सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info